िबहान कार्यक्रम की सराहना
राष्ट्रीयग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विगत दिनों तेलंगाना, इन्डियन ओसेन रिम एसोसिएशन ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में ‘‘महिला सशक्तिकरण गरीबी उन्मूलन‘‘ विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उक्त कार्यशाला में राजनांदगांव जिले के महिला स्व सहायता समूहों की सराहना की गई। इस कार्यशाल में पांच प्रदेशों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र झारखण्ड, बिहार तेलंगाना के स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आमंत्रित किया गया, जिसमें राजनांदगांव जिले की ग्राम डीलापहरी से धनलक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह से सीता वर्मा एवं ग्राम लिटिया से नव ज्योति स्व सहायता समूह धनेश्वरी वर्मा कार्यशाला के दौरान बताया कि किस प्रकार बिहान से जुड़ते के बाद उनकी सामाजिक एवं अािर्थक स्थिति में सुधार हुआ। इस दौरान यहां की महिलाओं ने अन्य प्रदेशों से आयी महिलाओं 15 सदस्य देशों से आये प्रतिनिधियों के समक्ष अपने अनुभव का आदान-प्रदान किया गया। अतिथियों द्वारा आमंत्रित महिलाओं के अनुभवों उनके द्वारा गरीबी से बाहर निकलने के लिए उठाये गए कदम तथा उनके द्वारा सामुदायिक स्तर पर गरीब महिलाओं हेतु किए जा रहे प्रयासों के से केवल प्रभावित हुए बल्कि उनके कार्यो की सराहना भी की गई।
कार्यशाला में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के अलावा तेलंगाना के संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना सरकार के पंचायत सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उपस्थित थे। मिशन प्रकोष्ट से महिला मिश्रा ने बतलाया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित उक्त कार्यशाला में राजनांदगंाव जिले की स्वसहायता समूह की महिलाएं गई।