- Hindi News
- छात्रों ने ली शपथ और िफर कॉलेज में लगाए गए पौधे
छात्रों ने ली शपथ और िफर कॉलेज में लगाए गए पौधे
शासकीयशिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में विगत दिनों नवनिर्वाचित छात्र संघ काे मुख्य अतिथि सांसद अभिषेक सिंह, अध्यक्षता विधानसभा के सचिव देवेंद्र वर्मा तथा विशेष अतिथि पूर्व महापौर शोभा सोनी, राजगामी संपदा के संतोष अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष भरत वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, उपकार चंद्राकर उपस्थित में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्राचार्य डा. सुमन बघेल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा नर्वाचित पदाधिकारियों कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।
समारोह को महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष िववेक साहू अतिथियों को गतिविधयों से अवगत कराया। वहीं छात्र संघ अध्यक्ष रैनी बख्शी ने महाविद्यालय में हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें पूर्व कराने की मांग की। मुख्यअतिथि अिभषेक सिंह ने कहा कि हम आपस में मिलकर महाविद्यालय को ही नहीं बल्कि प्रदेश को उत्कृष्ट बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने जल्द ही महाविद्यालय के विकास के लिए प्रयास करने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा सचिव वर्मा ने कहा कि आपके युवा सांसद आप जैसे युवाओं के साथ मिलकर विकास की नयी गाथा लिखेंगे। इस दौरान पूर्व एल्डरमेन राधेश्याम जोशी के विशेष सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
नवनियुक्त छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में ली शपथ।