भाजपा नेता संजय जोशी ने टटोली नब्ज
राजनांदगांव|भाजपा केसांगठनिक नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में दिनभर रहकर संगठन की आंतरिक नब्ज को टटोली। उनका यह दौरा बेहद ही गोपनीय रहा। कुछ स्थानीय नेताओं को उनके पहुंचने की भनक लग गई। बसंतपुर स्थित पवन मेश्राम के निवास में उनसे मिलने के लिए प्रदेश सहित जिले के भाजपा नेता पहुंचे। जोशी ने संगठन के कुछ पूर्व मंत्रियों और विधायकों से छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हालात पर लंबी चर्चा की। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में उनकी मौजूदगी को आगामी नगरीय निकाय चुनाव की प्रांरभिक तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।