- Hindi News
- जागरुकता के लिए दफ्तरों में अफसर भी लगाएंगे झाडू
जागरुकता के लिए दफ्तरों में अफसर भी लगाएंगे झाडू
राष्ट्रीयस्वच्छता अभियान की शुरुआत होने वाली है। 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में इस बार कई अहम पहलुओं को भी शामिल किया गया है। स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने तरह-तरह के कैंपेन किए जाएंगे। इसमें सरकारी दफ्तरों से लेकर पंचायतों तक अफसर से सरपंच अपने कार्यालय में झाडू लगाएंगे। जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट में भी इस तरह का अभियान चलेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
इस अभियान को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जल स्वच्छता के मामले में किसी भी हालत में जागरूकता लाना है। सभी ग्रामीण, मितानिन, प्रेरक सरपंचों को जोड़ा जा रहा है। वे एक टीम बनाकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। आने वाले समय में जन समुदाय को इसके लिए जागरूक करना है। बुधवार की शाम इस संबंध में मुख्य सचिव विवेक ढांढ़ ने वीडियो कंाफे्रसिंग भी ली। इसमें उन्होंने अभियान को बेहतर बनाने के लिए अफसरों को सुझाव भी दिए।
मुख्य सचिव ने ली तैयारी की जानकारी
सभी विभाग शामिल
इसअभियान के लिए पंचायत से लेकर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, साक्षरता का समन्वय बनाया गया है। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी भी शामिल है। सभी अफसरों को तालमेल बनाकर काम करने कहा गया है ताकि इस अभियान में सफलता मिले।
बनेगा स्वच्छता संगवारी
सभीग्रामीण, मितानिन, प्रेरकों के साथ सरपंचों को मिलाकर एक टीम बनाई जाएगी। इसे स्वच्छता संगवारी का नाम दिया गया है। इनके माध्यम से सारी कैंपेन को अंजाम दिया जाएगा। पंचायत स्तर पर कई आयोजन किए जाएंगे। अब तक जिले में 30 ऐसे गांव हैं जो खुले में शौच मुक्त हैं।
वीडियो क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से अभियान की तैयारी की समीक्षा की गई।
इस तरह चलेगा पूरा अभियान
जागरूकताका यह अभियान गुरुवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन गांव में रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 26 सितंबर को नारा लेखन का आयोजन होगा। साथ ही 27 सितंबर को स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 28 सितंबर को गांवों में जागरूकता के लिए स्वच्छता से जुड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी। 29 सितंबर को सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। इसमें सभी कार्यालयों और पंचायतों तक अभियान की तैयारी है।