पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएफ के जवान की पीलिया से मौत

डीएफ के जवान की पीलिया से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रक्षितआरक्षी केंद्र में पदस्थ डीएफ के जवान 35 वर्षीय मुरारी यादव की मंगलवार को पीलिया से मौत हो गई। वह पिछले एक पखवाड़े से पीलिया से पीडि़त था। पुलिस लाइन से उसने नौ सितंबर को उपचार के लिए छुट्टी ली थी। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में बीती रात उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है।

आरक्षक मुरारी पिछले कुछ वर्षों से पुलिस लाइन में पदस्थ था। पखवाड़े भर से उन्हें पीलिया की शिकायत थी। परिवार बिलासपुर में रहता है। उनका एक बच्चा भी है। बताया गया कि नौ सितंबर को छुट्टी लेने के बाद वे पीलिया का उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ती गई तो परिवार वालों ने उन्हें बिलासपुर के अस्पताल में दाखिल कराया। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और बीती रात उनकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलने के बाद बुधवार की सुबह पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस घटना से पुलिस महकमा स्तब्ध रह गया है।