पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारी वाहन ने युवक को कुचला, मौत, दो घायल

भारी वाहन ने युवक को कुचला, मौत, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपुरस्थित महामाया चौक पर सोमवार की रात करीब नौ बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। बाइक में सवार होकर तीन लोग बसंतपुर से डोंगरगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर लगी और तीन में से एक युवक का सिर बुरी तरह से कुचला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर अन्य दो सवार बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों से वाहन के संबंध में जानकारी ली गई। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि मौके पर बुरी तरह से कुचले युवक का शव उठाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस बल के माध्यम से लोगों को नियंत्रित किया गया। तीन सवारी होने की वजह से एक युवक की मौत हुई है।

बताया गया कि पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा हे। इधर पुलिस की चालानी कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी दुर्घटना में कमी नहीं आई है। शहर के लोगों ने सबक नहीं लिया है।