पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षाकर्मी दंपती को डीईओ का नोटिस

शिक्षाकर्मी दंपती को डीईओ का नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बतौरशिक्षाकर्मी काम करते हुए पति-प|ी द्वारा प्राइवेट स्कूल के संचालन का खुलासा होने पर विभाग में हड़कंप मच गया है। डीईओ बीएल कुर्रे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षाकर्मी दंपती को नोटिस जारी कर दिया है। दोनों शिक्षाकर्मियों से तीन दिन के भीतर इसका जवाब मांगा गया है। यदि मामले की गंभीरता से जांच की जाए तो ऐेसे कई शिक्षाकर्मी शिक्षक मिलेंगे जो प्राइवेट स्कूलों या अन्य कारोबार कर रहे हैं।

सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 में निकाले गए दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है। प्राप्त दस्तावेजों से पता चला कि प्राथमिक शाला मोहबा में सहायक शिक्षक पंचायत नेतराम वर्मा और उनकी प|ी हाईस्कूल पदुमतरा में व्याख्याता पंचायत द्वारा कई स्थानों पर प्राइवेट स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। राजनांदगांव ब्लाक के विभिन्न गांवों में शिवम शिक्षण समिति के पंजीयन पर शिव ज्ञान मंदिर डिलापहरी, शिव शक्ति स्कूल चिखली, शिव ज्ञान मंदिर हाईस्कूल चिखली, शारदा विद्यापीठ श्रीराम नगर कालोनी, शिव ज्ञान मंदिर डोम्हाटोला, युगपथ पब्लिक स्कूल स्टेशन मुढ़ीपार-नवागांव का संचालन हो रहा है। इन दोनों के नाम इन स्कूलों की प्रबंध कारिणी समिति के सदस्यों में शामिल हैं। नियम 16 के तहत कोई भी शासकीय सेवक सामान्य प्रशासन विभाग के नियम 16 के तहत इस तरह का कारोबार या अन्य सेवा नहीं कर सकते हैं। इसके बाजवूद यह काम बड़ी आसानी से चल रहा है।

^यह गंभीर मामला है। दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा गया है। यदि वाजिब जवाब नहीं मिला तो विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। \\\'\\\' बीएलकुर्रे, जिलाशिक्षा अधिकारी

अब जागा शिक्षा विभाग