- Hindi News
- मेयर डाकलिया के नामांकन पत्र लेने से गरमाई राजनीति
मेयर डाकलिया के नामांकन पत्र लेने से गरमाई राजनीति
इधर कलेक्टाेरेट से तीन अन्य लोगों ने भी लिया आवेदन पत्र।
भास्करन्यूज|राजनांदगांव
नगरीयनिकाय के प्रथम चरण का नामांकन सोमवार से शुरू हो गया है। कलेक्टोरेट परिसर में गहमागहमी के बीच नामांकन के दौरान तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। यहां छह कोर्ट में नामांकन लेने का काम शुरू हुआ। पहले दिन मौजूदा महापौर नरेश डाकलिया सहित चार लोगों ने नामांकन फार्म लिया है। जबकि वार्ड नंबर दो के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है। वर्तमान में भाजपा कांग्रेस से किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है और डाकलिया द्वारा नामांकन फार्म लेने से राजनीति गरमा गई है।
मौजूदा महापौर डाकलिया के साथ-साथ पदमचंद ललवानी, पूर्व महापौर अजीत जैन और गुरुशरण सिंह ने महापौर पद के लिए नामांकन लिया है। यह प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। जबकि अब तक दोनों पार्टियों की ओर से तो महापौर और ही कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। समय कम है और दावेदारों की धड़कन तेज हो गई है। महापौर पद के लिए नामांकन कलेक्टर अशोक अग्रवाल के कोर्ट में लिए जा रहे हैं।
वार्ड नंबर एक से 10 तक जिला पंचायत सीईओ डॉ.प्रियंका शुक्ला, वार्ड 11 से 20 तक एडीएम टीके वर्मा के न्यायालय, 21 से 30 तक निगम आयुक्त डोमन सिंह नजूल अधिकारी कक्ष, 31 से 41 तक अपर कलेक्टर के आर ओगरे के दफ्तर और वार्ड नंबर 42 से 51 के लिए नामांकन एसडीएम बीएल गजपाल अपने कोर्ट में लिया।
भाजपा में चल रहा मंथन
इधर कांग्रेसी दिल्ली रवाना
इधर सुरक्षा में दिनभर तैनात रहे पुलिसकर्मी।
कलेक्टोरेट में नामांकन पत्र लेते अभ्यर्थी।
भाजपा में प्रत्याशियों के नामों पर विचार-मंथन चल ही रहा है। वार्ड पार्षदों के नामों का पेनल तैयार किया जा रहा है। जिला स्तर पर तीन नामों को तैयार कर संभागीय समिति को भेजे जाने की तैयारी है। इस पर पूर्व में भी संभागीय समिति के साथ बैठकर मंथन किया जा चुका है। इसके बावजूद खींचतान की वजह से इस सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। जबकि पार्षदों की सूची को संभागीय समिति की फाइनल करेगी। अब जल्द से जल्द इसकी बैठक आयोजित कर नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
टिकट की गहमागहमी से दूर कांगे्रसी प्रधानमंत्री के निवास का घेराव करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। यह प्रदर्शन 10 दिसंबर को होगा। शहर के प्रमुख पदाधिकारियों के दिल्ली जाने से यहां के दाव