- Hindi News
- महापौर और अध्यक्ष पद के लिए किचन से लिया सिंबाल
महापौर और अध्यक्ष पद के लिए किचन से लिया सिंबाल
पार्षदों के लिए नहीं दिए ये चिन्ह: गैस सिलेंडर, प्रेशर कूकर, गेहूं और सब्जियों की टोकनी।
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने महापौर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए किचन से ही कई चुनाव चिन्ह लिए हैं। इसमें प्रेशर कूकर, गैस सिलेंडर, गेंहूं की बाली, सब्जियों की टोकनी और मटका शामिल हैं। ऐसे कुल 34 चिन्ह हैं। इसी तरह पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए किचन का एक भी आइटम नहीं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रतीक दो तरह के दिए हैं। इसमें से एक आरक्षित प्रतीक हैं। इसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के चिन्ह रखे गए हैं। इसमें छह दल शामिल किए गए हैं, इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ), भारतीय जनता पार्टी (कमल), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (बाल और हंसिया), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (हथौड़ा, हंसिया और सितारा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (घड़ी) और बहुजन समाज पार्टी (हाथी)। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए प्रतीक चिन्हों में से ही आवंटित किया जाएगा।
^राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित प्रतीकों को नियमानुसार अभ्यर्थियों को आवंटित किया जाएगा। एक से अधिक अभ्यर्थी द्वारा एक ही प्रतीक की मांग करने पर लाट से फैसला होगा।\\\'\\\' एमडीतिगाला, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
ऐसे होगा प्रतीकों का आवंटन
}नामांकन पत्र में प्रत्याशी आयोग द्वारा आवंटित चिन्हों की मांग करेंगे।
}इसमें अभ्यर्थी द्वारा भरे गए पहले नामांकन पत्र में दर्शाए प्रतीकों पर ही विचार होगा, भले ही वह नामांकन पत्र खारिज हो गया हो।
}नामांकन पत्र में अंकित प्रथम तीन प्रतीकों पर ही विचार किया जाएगा।
}यदि एक प्रतीक की मांग एक से अधिक अभ्यर्थी करेंगे तो लाट से आवंटन होगा।
}अगर किसी अभ्यर्थी द्वारा चाहे गए सभी तीन प्रतीक किसी अन्य को मिल गए हों तो आयोग की सूची में खाली सबसे ऊपर वाला चिन्ह उसे मिलेगा।
पार्षद पद के प्रत्याशियों को मिलेंगे ये चिन्ह
दोपत्तियां, उगता सूरज, सीढ़ी, पतंग, तराजू, छाता, बिजली बा ब्ल्ब, छत का पंखा, ताला और चाबी, सिलाई की मशीन, झोपड़ी, नाव, स्कूटर, जीप, रेल का इंजन, ब्लैक बोर्ड, टेलीफोन, टेलीविजन, वायुयान, बरगद का पेड़, लेटर बाक्स, आलमारी, हॉकी और गेंद, दो तलवार एक ढाल, चश्मा और फलों सहित नारियल का पेड़।
महापौर/अध्यक्ष पद के प्र