- Hindi News
- शिक्षाकर्मियों के प्रदर्शन में आचार संहिता का अडं़गा
शिक्षाकर्मियों के प्रदर्शन में आचार संहिता का अडं़गा
राजनांदगांव| शिक्षाकर्मीअपनी विभिन्न मांगों को लेकर 9 दिसंबर को एकदिवसीय हड़ताल जाने का आह्वान तो किया है पर आचार संहिता लगने की वजह से खुद वे भी असमंजस में गए हैं। कहीं-कहीं पर धारा 144 के चलते सिर्फ ज्ञापन देने की बात कही जा रही तो कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन करने की भी तैयारी है। शिक्षक पंचायत संघर्ष समिति के जिला संचालक विष्णु शर्मा का कहना है कि मंगलवार को जिला मुख्यालय में सिर्फ ज्ञापन सौंपेंगे और अपनी मांगों को प्रशासन शासन के सामने रखेंगे। दूसरी ओर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में बांधाबाजार को धरना प्रदर्शन के लिए चुनाव गया है। वहां बस स्टैंड में मंगलवार को शिक्षाकर्मी धरना देंगे। इस दौरान वहां नारेबाजी भी होगी।