पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मधु और पांडेय में मुकाबला फंस गई पार्षदों की टिकट

मधु और पांडेय में मुकाबला फंस गई पार्षदों की टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में निकला जुलूस और कलेक्टोरेट में भरे गए नामांकन

१२वीं पास मधु और पांडेय स्नातक

नगर निगम राजनांदगांव के महापौर प्रत्याशी के लिए भाजपा और कांग्रेस ने स्थिति शनिवार दोपहर तक साफ कर दी। एक ओर भाजपा की तरफ से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और दूसरी ओर कांग्रेस ने पूर्व महापौर विजय पांडेय को नगरीय निकाय की सत्ता की जंग में उतारा है। इधर कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की सूची का अब तक पता नहीं है। वहीं भाजपा में भी छह वार्डों के प्रत्याशियों को लेकर जद्दोजहद जारी है।

दोनों पार्टियों के प्रत्याशी की घोषणा काफी कश्मकश के बाद शनिवार की दोपहर तक हो पाई। रात से ही रायपुर में खींचतान के बाद भी नाम तय नहीं हो पाए थे। जहां भाजपा की ओर से पूर्व सांसद यादव और नीलू शर्मा के बीच नाम को लेकर काफी खींचतान रही। अनारक्षित वर्ग की इस सीट के लिए कभी मधु तो कभी नीलू का नाम तय होता दिख रहा था। पार्टी के वरिष्ठ नेता नीलू के नाम को लेकर अड़े रहे। यहां सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को टिकट देने की बात चलती रही। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का क्षेत्र होने की वजह से अंत में निर्णय उन्हीं पर डाल दिया गया। रातोंरात स्थिति बदली और अंत में सुबह मधुसूदन के नाम पर सहमति बनाई गई।

इधर कांग्रेस में विजय पांडेय का नाम शुक्रवार की शाम से ही तय हो गया था। पूर्व जिला अध्यक्ष श्री किशन खंडेलवाल के साथ-साथ मौजूदा महापौर नरेश डाकलिया और कुलबीर छाबड़ा के नाम पर विचार तो किया गया लेकिन अंत में रायशुमारी के दौरान पांडेय के नाम को फाइनल कर दिया गया। हालांकि इसकी घोषणा शनिवार दोपहर को की गई थी। पांडेय समर्थकों ने घोषणा के पहले ही पटाखे फोड़कर खुशियां जाहिर कर दी थीं। रात तक ही उनका नाम तय हो गया था। इस वजह से अन्य दावेदारों की ओर से किसी तरह का विरोध भी नहीं हो पाया। इधर पार्षद के टिकट को लेकर भी होड़ मची है।

इधर डाकलिया ने भी भरा नामांकन

कांग्रेसका अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी शनिवार को मौजूदा महापौर नरेश डाकलिया ने नामांकन भरा। उन्होंने कलेक्टर अशोक अग्रवाल के कोर्ट में नामांकन दाखिल किया है। उनके अलावा पूर्व महापौर अजीत जैन, रमेश यादव, गुरुमुख दास वाधवा और अब्दुल रसीद खान ने भी महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

मधुसूदन यादव:

शिक्षा:४३ साल के भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव 12वीं पास हैं। उन्हों