पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़चिरौली में माओवादियों ने गला रेतकर कर दी एसपीओ की हत्या

गढ़चिरौली में माओवादियों ने गला रेतकर कर दी एसपीओ की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़चिरौलीइलाके में माओवादियों ने एसपीओ की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात रविवार रात की बताई गई है। इसके बाद नक्सलियों ने एसपीओ की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कोड़सेकुडुम में रहने वाला एसपीओ नरेश मदड़हइया अपने घर पर था। तभी आधा दर्जन से अधिक नक्सली वहां दमके और नरेश को घर के बाहर निकाला। इसके बाद नरेश की धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से भाग िनकले। काफी देर बाद पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, इस कारण माओवादियों का लोकेशन भी खंगाला नहीं जा सका। पड़ोसी जिले में इस तरह की वारदात होने के बाद राजनांदगांव जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई है। क्योंकि आमतौर पर नक्सली किसी भी वारदात को अंजाम देकर बार्डर पार कर जाते हैं, ताकि पुलिस पार्टी को उनका लोकेशन नहीं मिले।

इधर पुलिस ने वारदात के बाद जंगलों की सर्चिंग भी तेज कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी माओवादियों की चहलकदमी कांकेर बार्डर पर होना बताया जा रहा है, हालांकि यहां भी नक्सली छोटी टुकड़ियों में मौजूद हैं। इसलिए सर्चिंग पार्टी को वहां भी रवाना किया गया है। पुलिस चारों तरफ तलाश में जुट गई है।