- Hindi News
- मंडी के मल्टीप्लैक्स से डेढ़ लाख ले उड़े चोर, तलाश में जुटी पुलिस
मंडी के मल्टीप्लैक्स से डेढ़ लाख ले उड़े चोर, तलाश में जुटी पुलिस
कृषिउपज मंडी परिसर में स्थित सिल्वर स्क्रीन में रविवार चोरी हो गई। अज्ञात चोर ने वहां से नगद 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर भाग निकला। इस मामले में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई और इसमें एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द ही मामले में सुलझा लेने की बात कह रहे हैँ।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को फिल्म का शो समाप्त होने के बाद सिल्वर स्क्रीन को लॉक कर दिया गया। इसके बाद सोमवार को सुबह देखा गया कि बुकिंग काउंटर में रखा कैश वहां नहीं था। तत्काल इसकी सूचना बसंतपुर थाना में दी गई। मौके के लिए पुलिस टीम अधिकारी रवाना हुए। चोर को लेकर अब तक कोई पुख्ता तथ्य पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। कई बिंदुओं पर मामले की जांच चल रही है। इसके अलावा आसपास के निगरानीशुदा बदमाशों और संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। पहले भी बसंतपुर इलाके में चोरी की वारदात हो चुकी है, उस पर भी पुलिस के हाथ खाली है।
मौकेपर कोई क्लू नहीं: मामलेमें चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन मौके पर चोर किस रास्ते से आया और गया, इसकी जांच की जा रही है। क्योंकि बुकिंग काउंटर काफी छोटी जगह है। इसलिए वहां आसानी से आया नहीं जा सकता। इसे लेकर लोगों पर भी संदेह है।
सीसीटीवी है पर बंद था
बतायागया कि सिल्वर स्क्रीन के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन आखिरी शो के बाद उन्हें बंद कर दिया जाता है। रविवार रात को भी ऐसा ही हुआ। इस कारण चोरी की वारदात कैमरे में कैद नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
^सिल्वर स्क्रीन में चोरी होने के सूचना के बाद जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। फिलहाल चोर कहां से आए और किस ओर भागे होंगे, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। यह काफी मददगार साबित होगा। मोहनदुबे, सीएसपी