कुष्ठ रोग पखवाड़े में शिविर और स्पर्धाएं
छगशासन के निर्देशानुसार 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ रोग पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
इस पखवाड़े के अंतर्गत जिला कुष्ठ अधिकारी राजनांदगांव एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी इक्का के मार्गदर्शन में विकासखंड डोंगरगढ़ के गांवों में कुष्ठ रोग से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमोंं का आयोजन किया जा रहा है। बीएमओ डॉ. इक्का ने बताया कि चर्म रोग जांच निदान शिविर, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, समूह चर्चा रैलियों के आयोजन शामिल है। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में ग्राम कसारी में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विशाल रैली कर ग्राम मेें कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरुकता लाने का अभिनव पहल किया गया। यह रैली शाला प्रांगण से प्रारंभ होकर गांव की गलियों, चौराहों से होते हुए पुन: स्कूल में समाप्त हुई, जिसमें पूर्व लाऊत्रे, आरएन साहू, माधोदास साहू, सरिता खंडेलवाल, अर्चना चावरे विशेष रूप से उपस्थित थे।