- Hindi News
- नीरज पैरेंट्स प्राइड में क्वीज कांप्टीशन
नीरज पैरेंट्स प्राइड में क्वीज कांप्टीशन
राजनांदगांव| नीरजमॉटेसरी एवं पैरेन्ट्स प्राइड स्कूल बल्देव बाग में केजी - 2 से 6 वीं तक क्वीज कांप्टीशन में विभिन्न प्रश्न सात राउन्ड में पूछे गये, जो कि अलग- अलग विषयों पर आधारित थे। इस प्रतियोगिता में पालकगण ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिती देकर उत्साह वर्धन किया, साथ ही बहुत सराहा। बच्चों द्वारा अंग्रेजी में पूछे गये सभी प्रश्नों का बखूबी जवाब दिया गया। संस्था के संचालक नीरज बाजपेयी ने बताया कि इस प्रकार के प्रतियोगिता से बच्चों के सामान्य ज्ञान एवं अन्य विषयों की जानकारी का विकास होता है, और इससे बच्चें भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होते है। सोनल बाजपेयी, प्राचार्या एकता गांधी, हेड मिस्ट्रेस जूही टांक ने बच्चों को सराहा।