सीआईटी को उद्यान में मिला प्रथम स्थान
राजनांदगांव| छत्तीसगढ़इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी), राजनांदगांव को पं.किशोरीलाल शुक्ला उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, राजनांदगांव एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 7 8 फरवरी 2015 को आयोजित ‘पुष्प, फल, सब्जी प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के अंतर्गत संस्थागत उद्यान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सीआईटी की सहभागिता को आलेखों में अंकित कर उनके प्रकृति प्रेम और सौंदर्य बोध के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। उदित हो कि सीआईटी महाविद्यालय के लगभग 4 एकड़ भूमि में उद्यान फैला हुआ है, जहां साल भर रंग-बिरंगी मौसमी फूलों के कई प्रमुख किस्में उपलब्ध होती है। अभी वर्तमान में महाविद्यालय के उद्यान में कैरनडूला, डेजी, एस्टर, डेन्थस, पिटुनिया, डहलिया, गेंदा, एंटी रायनम, चांदनी टॉप, बरवीना सहित अनेक शोभायमान हरे-भरे पौधों से सुसज्जित है। सीआईटी महाविद्यालय के गार्डन को उच्च स्थान दिलाने में आदित्य पटेल उनकी टीम ने सराहनीय योगदान दिया है। सीआईटी महाविद्यालय के समस्त प्रबंधक प्रदीप सोनेश्वरी, गिरीश देवांगन, रविंद्र रामटेके, शकील अशरफ, राजीव नायडू, धीरज कन्नौजे, नीलेश देवांगन ने प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।