पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाड़ा यात्री किराया जस के तस

भाड़ा यात्री किराया जस के तस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतर्राष्ट्रीयबाजार में कच्चा तेल की कीमत लगातार घट रही है। जिससे पेट्रोल डीजल के दामों में काफी गिरावट आई है। छह महीने के अंतराल में पेट्राल डीजल के दाम दस बार घट चुके हैं। इसके बावजूद इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अब तक पेट्रोल के दाम में 17 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं डीजल में 13 रुपए सस्ता हुआ है। इसके बाद भी अब तक यात्री किराया माल भाड़े में इसका लाभ नहीं मिल रहा है। दाम कम होने के साथ ही यात्रा किराया में भी कमी आनी चाहिए। लेकिन आज भी बस यात्रियों को पुराने दर पर सफर तय करना पड़ रहा है। यात्री संजय कुमार ने कहा कि डीजल की कीमतों में लगातार कमी होने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। यात्री बस एवं परिवहन के दामों में कमी करने के लिए शासन प्रशासन को आगे आने की जरुरत है। जब पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ता है, तब बैठक लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर यात्री किराए अन्य भाड़े में वृद्धि कर दी जाती है। लेकिन कीमत में गिरावट आने के बाद भी अब तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। कृषक रुपेंद्र कुमार ने बताया कि कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर का किराया अब भी महंगा है। कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर का उपयोग अधिक होता है। ट्रैक्टर चालक द्वारा एक घंटे जुताई के एवज में किसानों से 700 रुपए लिया जाता है। डीजल का दाम पहले की अपेक्षा अब 13 रुपए कम हो गए है।

िभलाई, दुर्ग, रायपुर जाने 1800 से 2500 रुपए है वाहन का किराया

यात्रीसंजय राजू ने बताया कि यात्रियों से पुराने दर पर ही यात्री किराया लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल के दाम कम होने के बाद भी किराया कम नहीं हुआ है। इससे उन्हे आर्थिक परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रोज आने जाने वाले एवं स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। जहां आसपास गांव के विद्यार्थी रोजाना पढ़ने के लिए आते है। यात्री बसों के साथ किराया का वाहन भी महंगा पड़ रहा है। लोगों को किराए के वाहन ले जाने के लिए सोचना पड़ रहा है। भिलाई दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव जाने के लिए वाहन किराया हेतु 1800 से 2500 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

पेट्रोल के रेट भी कम