बीआरसी पर धोखाधड़ी का केस
बीआरसीदिलीप रंगारी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिल बाउचर पेश करने के मामले में कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले को पुलिस को सौंप दिया गया था, तब ही स्पष्ट हो गया था, इसमें मामला पंजीबद्ध किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बीआरसी रंगारी पर धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला कायम किया गया है। गौरतलब है कि बीआरसी रंगारी ने फर्जी बिलों की बदौलत छात्रों और शिक्षकों की ट्रेनिंग के नाम पर 56 लाख रुपए की गड़बड़ी की।
यह उजागर होने के बाद विभागीय जांच हुई, इसमें भी गोलमाल साफ हो गया। इसके बाद पूर्व में शिक्षा विभाग ने मामले में बीआरसी रंगारी पर एफआईआर दर्ज कराने दस्तावेज कोतवाली को सौंपे। इसमें कुछ कागजातों का कम होना पाया गया, इसके बाद वह भी पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराए और एफआईआर दर्ज की गई। काफी समय से इस मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण विभागीय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे थे, जांच में स्पष्ट होने पर देरी होना समझ से परे था।
अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई
मिलीजानकारी के अनुसार मामले में एफआईआर तो दर्ज कर ली गई हैं, लेकिन बीआरसी रंगारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अपराध दर्ज हो गया है, जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होगा।