पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासनिक उदासीनता का खामियाजा भुगतेंगे भक्त

प्रशासनिक उदासीनता का खामियाजा भुगतेंगे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| राजनांदगांव/डोंगरगढ़

देवीमंदिरों में नवरात्रि को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है, दूसरी तरफ जिला प्रशासन की अधूरी व्यवस्था के बीच डोंगरगढ़ मंदिर जाने वाले पदयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, पाटन, बालोद रूट से आने वाले पदयात्रियों के लिए मार्ग निर्धारित कर दिया गया है। श्रद्धालु गौरीनगर चौक, टांकापारा, पुराना रेस्ट हाउस रोड, मिल चाल रोड होते हुए लिटिया, सुकुलदैहान होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। इसमें मिल चाल के पास ही सड़कों से सीमेंट निकलने लगी, इसके अलावा नवागांव और बापूटोला के पास भी सड़कों की स्थिति खराब है। कई बार प्रशासनिक अधिकारी इस मार्ग का दौरा कर चुके हैं, इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत ठीक तरह से नहीं कराई गई है। कुछ गड्ढों को भरने का काम किया गया, लेकिन वहां भी सिर्फ खानापूर्ति की गई।

मरम्मतके नाम पर सिर्फ लीपापेाती

माँबम्लेश्वरी देवी के दर्शन को आने वाले पैदल श्रद्वालुओं की राह आसान नही है। खैरागढ़-अछोली मार्ग, मुसरा-मोतीपुर, बोरतलाव-पनियाजोब, चिचोला-रामाटोला एवं मुरमुंदा-डोंगरगढ़ मार्गो में सड़कों की हालत बहुत अधिक गंभीर हो गई है। सड़कों में इतने बड़े-बड़े गड्ढें हो गए है कि उनमें पैदल तो क्या वाहनों का चलना भी दुभर है। मुरुम डालने के बाद बारिश से इन सड़कों की हालत इतनी जर्जर हो गई है। यहीं नही शहर के अंदर सड़को का हाल इनसे भी बुरा है नगर के मुख्य मार्ग खैरागढ़ रोड, गोलबाजार से मंदिर मार्ग, करबला से रेल्वे चौक मार्ग, श्याम स्वीटी चौक से कालेज क्रासिंग मार्ग में गड्डें नजर रहे है।

एक हजार से अधिक जवानों की ड्यूटी: नवरात्रिमें अंजोरा से लेकर डोंगरगढ़ मंदिर तक हजार से अधिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही महिला सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में लेडिज कांस्टेबलों की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा डोंगरगढ़ रोड पर स्टॉपर, स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। वहीं हाइवे पर आधा दर्जन पेट्रोलिंग पार्टियां रहेंगी, जो इस रूट पर गश्त करेगी।

घट स्थापना आज: शहरके देवी मंदिरों को रंग-रोगन के साथ तैयार कर दिया गया है। मंदिरों में शाम से बजे के बीच ज्योज प्रज्जवलन किया जाएगा। मां पाताल भैरवी मंदिर, शीतला मंदिर, काली माई मंदिर, महामाई मंदिर, दुर्गा मंदिर, किलापारा दुर्गा मंदिर अन्य देवी मंदिरों में नवरा