पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवस्था देख समस्याओं को जाना

व्यवस्था देख समस्याओं को जाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत की सीईओ डॉ.प्रियंका शुक्ला द्वारा गुरुवार को कमला कॉलेज परिसर में स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां हॉस्टल की छात्राओं ने जहां छात्रावास की वस्तु स्थिति से सीईओ का अवगत कराया। छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती आरबी टोप्पो भी इस दौरान छात्रावास से नदारद मिलीं।

सीईओ जिला पंचायत डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा आज सुबह 9 बजे उक्त छात्रावास में पहुंचकर यहां की छात्राओं से चर्चा कर छात्रावास से जुड़ी समस्याओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्राओं ने चर्चा के दौरान उन्हें जानकारी देते हुए बतलाया कि छात्रावास अधीक्षिका निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं रहती। वह 11 बजे के उपरांत ही छात्रावास में आती है। वहीं रात्रि को भी वह यहां उपस्थित नहीं रहती है। इस तरह तमाम जानकारी दी।

सुरक्षा देने के दिए निर्देश

निरीक्षणके दौरान छात्रावास के पिछले बरामदे में गंदगी देखने को मिली। वहीं यहां की खिड़कियों के दरवाजे एवं आवश्यक फर्नीचर भी टूटे हुए पाए गए। निरीक्षण के दौरान डॉ. शुक्ला द्वारा कर्मचारियों एवं छात्राओं की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण कर छात्राओं की उपस्थित एवं दर्ज संख्या का जायजा लिया। सीईओ ने अफसरों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराते हुए यहां सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

हॉस्टल पहुंचकर निरीक्षण करती डॉ. प्रियंका शुक्ला।

निरीक्षण किया