पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोभायात्रा के साथ शुरू हुई राम कथा

शोभायात्रा के साथ शुरू हुई राम कथा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिखलीरेलवे क्रासिंग के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर मां गंगई सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से सुनिए श्री रामकथा का आयोजन रखा गया है।

गुरुवार को दोपहर एक बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा से शुरु हुई जिसके स्टेट हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2 बज से शाम 6 बजे तक आयोजित व्यासपीठ पर आसीन मैहर के आचार्य रामेश्वर नारायण ने श्री राम जन्मोत्सव कथा से प्रारंभ की। आयोजन के अनुसार 13 फरवरी को या महात्म्य, अहिल्या उद्धार, शिव विवाह कथा, 14 फरवरी को पुष्प वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ एवं राम जानकी विवाह महोत्सव, 15 फरवरी को श्रीराम वनवास एवं केवट प्रसंग, 16 फरवरी को भरत मिलाप एवं चित्रकूट कथा, 17 फरवरी को सुंदरकांड का आध्यात्मिक विवेचन एवं अंतिम दिन 18 फरवरी को श्रीराम का विजय प्रद वर्णन, राम राज्याभिषेक महाप्रसादी होगा।

कथा से पहले गुरुवार को शोभायात्रा में कलश लेकर चलती बालिकाएं।