नगर निगम ने ओवरब्रिज से हटाया अतिक्रमण
शहरमें अवैध निर्माण को लेकर अब नगर निगम सख्ती बरतने के मूड में दिखाई दे रहा है। इसके तहत ही खैरागढ़ ओवरब्रिज से पहले राेड किनारे दुकानों को हटाया गया। वहीं दुकानदारों को हिदायत भी दी गई कि वे यहां दोबारा दुकान लगाए। ऐसा करने पर सामान की जब्त की कार्रवाई की जाएगी। पहले भी इस रोड पर अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद फिर वहीं स्थिति निर्मित हो गई थी।
आयुक्त डी सिंह ने बताया कि अतिक्रमण दस्ता (तोडू दस्ता) हर दिन सुबह 9 बजे टांकाघर से ट्रैक्टर ट्राली एवं आवश्यक मजदूर लेकर शहर के विभिन्न वार्डो मेेंं निरंतर निरीक्षण करेंंगे। शहर में हो रहे अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण हटाना जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रभारी-सहायक अधिकारी प्रतिदिन हटाए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। इस काम के लिए प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता जेएन श्रीवास्तव को, ड्राफ्टमैन मनोज साहू को सहायक अधिकारी,मीटर रीडर संतोष शर्मा, समयपाल योगेश पद्माकर, पंप अटेंडेट लल्लू सिंह ठाकुर, प्रभारी पटवारी मिलिंद रेड्डी को सहयोगी बनाया गया है। अतिक्रमण काे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
निगम आयुक्त बोले, प्रभारी और सहायक पर होगी कड़ी कार्रवाई
आयुक्तसिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अवैध निर्माण अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित प्रभारी सहायक अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिए निगम आयुक्त डी सिंह द्वारा नगर निगम में अतिक्रमण दस्ता (तोडू दस्ता) का गठन किया गया है।