पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व हिंदू परिषद का हिंदू सम्मेलन 15 को, राष्ट्रीय स्तर के वक्ता आएंगे

विश्व हिंदू परिषद का हिंदू सम्मेलन 15 को, राष्ट्रीय स्तर के वक्ता आएंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| विश्वहिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती के जिले में हिंदू सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। स्थानीय जिला सहमंत्री संपत साहू बजरंग दल के अरुण गुप्ता ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का वर्ष 2015-16 स्वर्ण जयंती वर्ष है जिसके तहत जिला विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे स्टेट स्कूल मैदान में विश्व हिंदू सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं द्वारा 50 वर्षों में परिषद के अनेकों धर्म, राष्ट्र, संस्कृति की रक्षा के कार्यों जैसे गौ हत्या रोकना, गौ तस्करी रोकना, मठ मंदिरों की रक्षा, प्राकृतिक आपदा में सहायता, हिंदू कन्याओं की रक्षा, धर्मांतरण रोकना एवं साथ ही साथ विदेशों मे रहने वाले हिंदूओं को भी परिषद में जोड़े जाने जैसे गतिविधियों पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रमेश मोदी, बजरंग दल के प्रांत प्रमुख घनश्याम चौधरी आयोजन स्थल स्टेट स्कूल मैदान में श्रीराम जी की पूजा अर्चन की जाएगी। उसके बाद प्रमुख वक्ताओं द्वारा हिंदूत्व पर आधारित उदबोधन दिया जाएगा।