- Hindi News
- नवागांव में मानस गायन कल आयोजन के लिए बनी समिति
नवागांव में मानस गायन कल आयोजन के लिए बनी समिति
राजनांदगांव | संगमयुवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 01 के अयोध्याधाम स्कूल में 14 15 फरवरी को दो दिवसीय निशुल्क मानस गायन सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के मिलन कुमार साहू ने बताया कि आयोजन में प्रदेश की 30 नामी मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को सफल बनाने समिति का गठन किया गया जिसमें संरक्षक राहुल चौबे, चंदू वर्मा, पवन भारद्वाज, गणेश साहू, थानूराम साहू, प्रभु देवांगन, मुरली मंडावी, घंसू साहू, रामकृष्ण साहू। शोभायात्रा प्रभारी कुमारी साहू, ममता साहू, राजेश्वरी साहू, इंद्रामणी, नीरा साहू, ममता मानिकपुरी, देवकी साहू, निशा साहू, कमलेश्वरी साहू, अनिता, जमुना साहू सहित महिला समूह हो जिम्मेदारी दी गई है। मंच व्यवस्था प्रभारी नतेश्वर साहू, दादू यादव, चैनू यादव, मिथुन, बेद राम, विक्की, प्यारे चंदन हो दी गई है। वहीं मंच संचालन का दायित्व मदन लाल मंडावी तोतलभर्री, रोशन साहू मोखला को दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी तिथि में तिलई, रेंगाकठेरा, डिलापहरी, खपरीकला, मकरनपुर में मानस गायन स्पर्धा होगी।