पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनेसरार में दो दिवसीय मानस गायन प्रतियोगिता कल से, पुरस्कार मिलेंगे

सोनेसरार में दो दिवसीय मानस गायन प्रतियोगिता कल से, पुरस्कार मिलेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| जनचेतना रामायण उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 14 15 फरवरी को दो दिवसीय मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के दूरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि गांव में दो दिवसीय मानस गायन स्पर्धा रखी गई। जिसमें विजेता टीम को प्रथम 3001 रुपए, द्वितीय 2001 रुपए, तृतीय 1001 रुपए, चतुर्थ 501 रुपए, पंचम 301 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मंडली को सदाबहार पुरस्कार 801 रुपए दिया जाएगा। उन्होंने समस्त ग्रामीणों सहित आसपास ग्रामीण मंडलियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ग्रामीणों की होड़ लगी हुई है। आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें और कार्यक्रम को सुनने भी ज्यादा से ज्यादा लोग आएं।