- Hindi News
- डिलापहरी में दो दिवसीय मानस गायन और टीका शैली स्पर्धा 14 15 को
डिलापहरी में दो दिवसीय मानस गायन और टीका शैली स्पर्धा 14 15 को
राजनांदगांव| जयबजरंग युवा समिति समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 14 15 फरवरी को दो दिवसीय मानस गायन वादन एवं टीका शैली स्पर्धा का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति कोषाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने बताया कि गांव में शनिवार रविवार को दो दिवसीय मानस गायन स्पर्धा हाेगी। प्रतियोगिता में 30 से अधिक मानस मंडलियां हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि स्पर्धा में विजेता टीमों के लिए प्रथम से सप्तम महिला पुरुष वर्ग पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि सरपंच गोविंद नारायण वर्मा होंगे। अध्यक्षता गोपीचंद गायकवाड़ जनपद सदस्य विशेष अतिथि वनमाला बडोले प्राचार्य, डीएन वर्मा, गैंदराम वर्मा, जीवराखन वर्मा ग्राम पटेल होंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन का 34वें में समस्त ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम काे सफल बनाने की अपील की है।