नायब तहसीलदार परीक्षा में प्रीतम टॉप पर
राजनांदगांव | नायबतहसीलदार सीमित भर्ती परीक्षा में राजनांदगांव के प्रीतम साहू ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीतम साहू सहायक ग्रेड-3 के पद पर राजनांदगांव कलेक्टोरेट में पदस्थ है। प्रीतम ने लिपिक वर्गीय श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में लिपिकों, पटवारी राजस्व निरीक्षकों को सम्मिलित होने की पात्रता थी।