बच्चों के लिए होगा विशेष कार्यक्रम
राजनांदगांव| पुलिसअधिकारी-कर्मचारी अपने बच्चों को ड्यूटी के चलते समय नहीं दे पाते। इस कारण बच्चों में नाराजगी रहती है, उसे देखते हुए बाल अधिकार संरक्षण आयोग उनके बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने वाला है। इसकी तारीख जल्द ही तय होगी। इसमें बच्चों की काउंसिलिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्पर्धाएं होंगी।