पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार के बाद मांगे डेढ़ लाख तो बोले, तोर लुगरा ले ले

हार के बाद मांगे डेढ़ लाख तो बोले, तोर लुगरा ले-ले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| राजनांदगांव/खैरागढ़

खैरागढ़ब्लॉक के गातापार पंचायत के आश्रित ग्राम शिकारी टोला में गुरुवार दोपहर तकरीबन एक बजे ग्रामीणों की बैठक चल रही। चुनाव में मिली हार को लेकर गहरा मंथन। आरोप-प्रत्यारोपों का दौर। पता चला सरपंच चुनाव में हारे प्रत्याशी ने प्रचार-प्रसार में खर्च के डेढ़ लाख गांव वालों से मांगने मीटिंग बुलाई है। इस बीच एक डिप्लोमेट ग्रामीण ने खड़े होकर कहा चुनाव में हुए लेनदेन वस्तु का नाम लें। गांव की इज्जत की बात है। ये बात राजू (वहां बैठे युवक) की समझ में परे थी। बहस के बीच जैसे ही हारे हुए प्रत्याशी के पति ने आरोप लगाए। वह आपे से बाहर हुआ और बोला, डेढ़ लाख के का हिसाब। अपन लुगरा ला ले-ले।

गातापार पंचायत में सरपंच पद पर जयंती बाई पति ज्ञानचंद बाफना को जीत मिली और कांति बाई पति जीवन सिन्हा हारी। हार के बाद प्रत्याशी और उसके परिवार ने खर्च के डेढ़ लाख रुपए ग्रामीणों से मांगे। तर्क दिया कि ग्रामीणों ने ही टीका लगाकर कांतिबाई को चुनाव लड़ने कहा। इसके बावजूद गांव के 676 मतदाताओं में से 88 वोट उसे नहीं मिले। जबकि शपथ लेकर वोट देने की बात कही थी। इसी बात को लेकर बैठक रखी गई। ग्रामीणों ने अपने-अपने तर्क दिए। कुछ ने जीवन से खर्च का हिसाब मांगा तो वह चुप हो गया। बैठक में मौजूद अन्य के बीच सुगबुगाहट तेज हुई तो पता चला कि गांव में शराब और साड़ी जमकर बंटी है। इसी पर रुपए खर्च हुए। बहस बढ़ी तो युवक राजू ने अपनी बात कहनी चाही तो जीवन ने उसे अनसुना करना चाहा। पूछा तुम्हें किसने बुलाया। इतना सुनते ही राजू आपे से बाहर हो गया। उसने गांव वालों के सामने खुलकर कहा कि जो लुगरा (साड़ी) दिया है, उसे यहीं लाकर पटकता हूं। वह लगातार बोलता रहा।

ब्लाक के ग्राम पंचायत ठेलकाडीह मे चुनाव परिणाम के दिन से जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है,यहां शपथ ग्रहण के दिन सरपंच की कुर्सी पर बाकायदा दो वोट से पराजित प्रत्याशी सुखित यादव को बैठाकर स्वागत सत्कार किया गया, ठेलकाडीह के ग्रामीण मरकाम टोला पंचायत से आना जाना करने वाले नए सरपंच जीवन देवांगन के विरोध मे लगातार प्रदर्शन करते रहे है,उनका कहना है कि मतदान दल ने दबाव मे आकर श्री देवांगन को जिताया है,जबकि केंद्र मे दुबारा मतगणना के दौरान नतीजा जीवन देवांगन के पक्ष मे रहा,इसके बावजूद ग्रामवासी मानने को तैयार नहीं है और चक्काजाम तक कर चुके है।

शिकारी टोला में बैठक के दौरान अपनी भड़ास निकालता युवक राजू।