पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जपं अध्यक्ष के लिए आज घमासान

जपं अध्यक्ष के लिए आज घमासान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत राजनांदगांव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 13 फरवरी को वोटिंग होनी है। भाजपा के पास बहुमत दिख रहा है तो अधिकृत उम्मीदवार घोषित होने पर गुटबाजी भी उभर कर सामने सकती है। अध्यक्ष पद के लिए सरिता कन्नौजे, दीपक बाई का नाम रहा है। वहीं कांग्रेस के पास इस पद के लिए कोई नजर नहीं रहा है। हालांकि निर्दलीय चुनाव जीती प्रतिक्षा भंडारी पर कांग्रेस की नजर है। क्रास वोटिंग की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। 24 क्षेत्र वाले जनपद पंचायत में भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास 10 सीट मौजूद है। इसके अलावा बागी होकर चुनाव लड़ने वालों का रूझान किस ओर जाएगा, यहीं रिजल्ट तय करेगा। बीजेपी के तीन बागी जीते हैं वहीं कांग्रेस का एक। इसी तरह 4 निर्दलीय हैं।

उपाध्यक्षका नाम ही तय करेगा परिणाम: भाजपामें हेमलता तिवारी और निर्मला देवी वर्मा का नाम सामने रहा है। निर्मला देवी वर्मा पिछले कार्यकाल में खनिज विभाग की चेयरमैन रह चुकी है। इसके अलावा भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष भी थी। दूसरी तरफ हेमलता तिवारी की भी जनपद में पैठ हैं। इसलिए किसी को कम नहीं आंका जा रहा है। अब देखना होगा कि बीजेपी किसे अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। बीजेपी यहां दो खेमों में नजर रही है, इसलिए क्रास वोटिंग होना तय माना जा रहा है।

जिपं में कांग्रेस भारी

जिलापंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय दिख रहा है। यहां अध्यक्ष का पद पिछड़ा महिला है। बीजेपी की ओर से कोई उम्मीदवार नजर नहीं रहा है, वहीं पार्टी की बागी मधु साहू जीतकर आई है। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास 16 सीटें हैं और एक बागी भी है। अध्यक्ष के लिए चित्रलेखा वर्मा और विभा साहू का नाम सामने रहा है। विभा जोगी गुट से है, यह स्पष्ट है।