फायरिंग रेज में मिला युवती का शव
राजनांदगांव | डोंगरगांवथानाक्षेत्र के तिलईरवार फायरिंग रेंज में गुरुवार को युवती का शव मिला है। वह 3-4 दिन पुराना होना बताया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बताया गया कि गुरुवार को दुर्ग पुलिस फायरिंग के लिए तिलईरवार आई थी, तभी बदबू आने पर उन्हें शव होने का पता चला। मामला संदेहास्पद लग रहा है, क्योंकि यह फायरिंग रेंज है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसकी रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।