- Hindi News
- सिंप्लेक्स में काम के दौरान हादसा, एक मजदूर घायल
सिंप्लेक्स में काम के दौरान हादसा, एक मजदूर घायल
राजनांदगांव| टेडेसरास्थित सिंप्लेक्स फैक्ट्री में गुरुवार को हादसा हो गया। इसमें एक मजदूर को पैर पर गहरी चोट लगी है। उसे तत्काल भिलाई हास्पिटल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिंप्लेक्स कास्टिंग सेक्शन में मजदूर स्टील जॉब हटाने का काम कर रहा था। तभी वह उसके पैर में गिर गई। इस कारण उसे पैर पर बुरी तरह से चोट आई। आसपास के मजदूरों ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी और इलाज के लिए मजदूर को चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल ले जाया गया। यह हादसा शाम को हुआ।