- Hindi News
- आगजनी से निपटने के लिए छात्रों को दी गई फायर फाइटिंग की विशेष ट्रेनिंग
आगजनी से निपटने के लिए छात्रों को दी गई फायर फाइटिंग की विशेष ट्रेनिंग
मार्डनइंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी कॉलेज के छात्रों को कोरबा स्थित प्रेक्टिकल ट्रेनिंग ग्राउंड में 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेंटर हेड चंद्रकांत साहू प्रशिक्षक विवेक इंगले ने बताया कि यह ट्रेनिंग सेमेस्टर परीक्षा के बाद प्रायोगिक ग्राउंड में करायी जाती है। जिसमें छात्रों को विभिन्न प्रकार के फायर फाइटिंग, टेक्निक्स तथा सेफ्टी की जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया जाता है।
साथ ही दुर्घटनाओं में बचाव के उपाय बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि फायर फाइटिंग ट्रेनिंग में यह महत्वपूर्ण हिस्सा है जिससे फायर फाइटर जान-माल की सुरक्षा करता है। प्रशिक्षण के उपरांत छात्रों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट दिया जाता है। सेंटर हेड साहू ने बताया कि 10-10 छात्रों के ग्रुप दी जाने वाली ट्रेनिंग में छात्रों को रुकने खाने की सुविधा दी जाती है। फायर फाइटर प्रशिक्षण के बाद छात्रों को सेफ्टी रहती है।