- Hindi News
- सचिवों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों का काम प्रभावित
सचिवों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों का काम प्रभावित
भास्कर न्यूज| राजनांदगांव/डोंगरगढ़
पंचायतोंके सचिव अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। इससे ग्राम पंचायतों का काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जनपद पंचायतों के सामने ये अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। पंचायत सचिवों की हड़ताल से नए पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी पंचायत सचिव आज से ब्लॉक मुख्यालय के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए। डोंगरगढ़ में सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमेंद वर्मा, उपाध्यक्ष रोहित चंद्रवंशी, सचिव माखन चंद्रवंशी, मोरध्वज साहू ने बताया कि एक दिसंबर को प्रांतीय संघ ने राज्य शासन को एक दिवसीय रैली के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया था। साथ ही मांग पूरा होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। सरकार के उदासीन रवैये को देखते हुए मजबूर होकर अब आंदोलन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में गुरुवार से अनिश्चितकालीन काम बंद, कलमबंद, तालाबंद कर हड़ताल पर रहेंगे।
सचिव कोमल वर्मा, संतराम, रोहित, केदान सिन्हा, दिलीप ने बताया कि उनकी पांच प्रमुख मांगे वेतन विसंगति दूर करने, पंचायत में रिक्त करारोपण अधिकारी पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति तथा अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने 5 लाख का बीमा, वरिष्ठ सचिवों का वेतन 9300-34800 एवं कनिष्ठों का 5200-20200 तक तथा वेतन निजी खाते में जमा करने को लेकर है। सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत के नये जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाने का काम भी प्रभावित हुआ। प्रशासन ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। कलेक्टर अशोक अग्रवाल के स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद सीईओ बीपी सर्वे ने रोजगार सहायक, शिक्षक कुछ स्थानों पर पंचा. डाटा इंट्री ऑपरेटरों को सचिव नियुक्त कर शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करवाई। लेकिन सचिवों के नहीं रहने से प्रथम सम्मेलन औपचारिकता ही रहा।
डोंगरगढ़ में जनपद पंचायत के सामने हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव।
जिला मुख्यालय में प्रदर्शन
जनपदपंचायत परिसर में सचिव हड़ताल पर बैठे हैं। अध्यक्ष संतोष सिंह राजपूत, उपाध्यक्षा दीपक वैष्णव सचिव अजय कश्यप ने बताया कि कई बार वे अपनी मांगोंं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का हल अब तक नहीं निकल पाया है। अल्प वेतनमान देकर उनकी आर्थिक स्थिति बद से बदतर करते जा रहे हैं।
इधर हड़ताल के बीच सरपंचों ने ली शपथ
शपथग्रहण के क्रम में राका से निर्मल साहू, पिपरिया से रामगुलाल साहू, मुरमुंदा से खेमचंद सोरी, मेढ़ा रोहित बाई, पटपर सविता साहू, कोलिहापुरी कलेन्द्री कंवर, मुढ़पार अंगीता साहू, खलारी आनंद कंवर, जामरी अनिता कंवर, डुंडेरा दिनेश्वरी, रेंगाकठेरा धनेश्वरी, मुंदगांव विष्णु वैष्णव, कलकसा गोवर्धन नेताम, करवारी पंचकला मेश्राम, बछेराभांठा सलमा बेगम, बरनाराकला रामनारायण मरकाम, नारायणगढ़ रामजी चंद्रवंशी, एलबी नगर देवेन्द्र साहू, कल्याणपुर रैन बाई, चिद्दों आशो बाई पटेल, अण्डी मोहिनी मंडावी, नागतराई गिरधारीलाल मंडावी, देवकट्टा नीरा पटेल, ढ़ारा पारस टांडेकर सहित ब्लॉक के सभी १०० पंचायतों में पंच एवं सरपंचों ने शपथ लिया एवं अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वाह करने का वचन दिया।