12वीं के छात्रों को दी अनूठी बिदाई
राजनांदगांव| गायत्रीविद्यापीठ, गायत्री शिक्षण समिति के द्वारा 12वीं के विद्यार्थियों को बिदाई दी गई। कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा सिनियर छात्रों को बिदाई स्वरूप को बदलते हुए विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को पे्ररणा देने के उद्देश्य से यह आयोजन प्राचार्य वत्सला अय्यर के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन के पांच प्रमुख सूत्रधार थे विद्यालय के पांच भूतपूर्व छात्र यज्ञेश सुरजन-सीए, निकुंज अग्रवाल-इंजीनियर, डॉ. श्रेया ब्रम्हे, भावना बैद-सीए, दीपेश गिडिय़ा-व्यवसायी एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए शीतल रानी, साक्षी अग्रवाल, पूजा तोमर, प्रशांत शर्मा, चंद्रमणी पालीवाल, अंकित राठौर, रीतेश कुमार भी समारोह में उपस्थित थे। विद्यार्थियों के पे्ररक उद्बोधन से 12वीं के विद्यार्थियों में बेहतर से बेहतर करने की भावना जागृत हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, उपाध्यक्ष पे्रमप्रकाश सिंघल, सचिव हरीश गांधी, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी जुगल किशोर लड्ढा, ट्रस्टी जयंती भाई पटेल, रूपाली गांधी उपस्थित थे।