युगांतर में नशा मुक्ति का अभियान
राजनांदगांव| युगांतरपब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के प्रचार के तहत विद्यार्थियों को तंबाखू, बीड़ी, सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों को बताया गया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने कहा कि विद्यार्थियों को इन नशीले पदार्थों के सेवन से अपने को बचाना चाहिए। स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव हो पाएगा, जब विद्यार्थी नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेगा।