पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हक के लिए जरूर लड़ें: हथेल

हक के लिए जरूर लड़ें: हथेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपएक कदम बढ़ाकर तो देखे हम आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। अपने हक के लिए जरूर लड़े और कॉलेज या नगर पालिका क्षेत्र की कोई भी समस्याएं हो नोट कर उससे जनप्रतिनिधियों को अवश्य अवगत कराएं ताकि उन समस्याओं का समय पर निदान किया जा सकें। यह बातें कॉलेज के वार्षिकोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष तरूण हथेल ने कही। स्थानीय शासकीय नेहरू महाविद्यालय में गुरूवार को वार्षिक मिलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरोजनी बंजारे, अध्यक्ष नपा अध्यक्ष तरूण हथेल विशिष्ट अतिथि राजनांदगांव दिगिवजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह मंचस्थ थे। प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम ने कॉलेज में संचालित गतिविधियों यहां की प्रमुख समस्याओं पर अतिथियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कॉल्ैज में 1147 स्टूडेंट्स अध्ययन कर रहे हैं, जिसमें से मात्र 150 छात्र शहर के शेष बच्चे ग्रामीण हैं।

छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को दिए गए पुरस्कार

सालभरमें कॉलेज में हुये विभिन्न प्रतियोगिताएं, खेलकूद एवं मेधावी छात्रों का समारोह में सम्मान भी किया गया। बच्चों को प्रमाण-पत्र गिफ्ट भेंटकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को नपा अध्यक्ष श्री हथेल उपस्थित अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण के बाद छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिससे माहौल संगीतमय हो गया।