पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खैरागढ़ पंप से लूटे 50 हजार

खैरागढ़ पंप से लूटे 50 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरागढ़ इलाके के पेट्रोल पंप में शनिवार शाम बाइक सवार तीन युवकों ने कट्टा दिखाकर 50 हजार लूटकर भाग निकले। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि देर रात तक मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।

मिली जानकारी के अनुसाार बाजार अतरिया रोड के पास मांगीलाल जैन का पेट्रोल पंप है। वहां शाम तकरीबन 5.30 बजे तीन युवक बाइक में आए और सीधे पेट्रोल पंप के दफ्तर में घुस गए। युवकों के पास कट्टा होना भी बताया गया है, जिससे धमकाकर उन्होंने पंप के कर्मचारियों से नगद रकम निकलवाई और फरार हो गए। वारदात होते ही तत्काल पंप के कर्मचारियों ने खैरागढ़ थाना में इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नाकेबंदीकर तलाशी शुरू

लूटकी वारदात होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उदयपुर और आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी का काम शुरू कर दिया है। वहीं इलाके के संदिग्धों की पतासाजी में भी पुलिस की एक टीम लग गई है। पुलिस कह रही वारदात का तत्काल बाद आरोपियों का दूर भागना मुश्किल है।

^पेट्रोल पंप में लूट की वारदात होने के बाद पुलिस हरकत में गई है। अब तक जो पता चला है, उसके अनुसार आरोपियों ने कट्टा दिखाकर 50 हजार की लूट की है। आरोपियों की तलाश जारी है।’’ विनोद मंडावी, टीआई, खैरागढ़