फोरलेन पर हादसे में हुई मौत
फोरलेन पर शनिवार सुबह टेडेसरा के पास युवक हादसे का शिकार हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वाहन का पता नहीं चला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा तकरीबन साढ़े 3 बजे टेडेसरा के पास हुआ। मृतक की उम्र तकरीबन 30 से 35 के बीच है। बताया गया कि मृतक पैदल जा रहा था, वह काले रंग की शर्ट और ग्रे कलर का लोवर पहना हुआ था। उसके साथ कौन था, यह भी नहीं पता चला है। सुबह तकरीबन 8.30 बजे पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है, वहीं मृतक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
हाइवे के कई हिस्सों में अंधेरा
यातायातव्यवस्था के तहत पदयात्रियों और वाहनों के लिए हाइवे से लेकर डोंगरगढ़ तक रूट तय कर दिया गया है। दूसरी तरफ अब भी अंजोरा से राजनांदगांव तक मार्ग पर कई हिस्सों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। शनिवार सुबह टेडेसरा के पास जहां हादसा हुआ, वहां भी अंधेरा था।