पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंबई की पुलिस ने खंगाले दस्तावेज

मुंबई की पुलिस ने खंगाले दस्तावेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में मुंबई से राजनांदगांव आई पुलिस टीम ने शनिवार को गंज चौक स्थित गुरुदेव अगरबत्ती भंडार में दबिश दी।

यहां पुलिस की टीम ने कई अहम दस्तावेजों की जांच की। वहीं कैलाश में रहने वाले एक शख्स को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस मुंबई रवाना हुई। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से मुंबई पुलिस की टीम धारा 420 406के मामले में यहां आई हुई थी। मामला कारोबार में जुड़ा होना बताया गया है। इससे ज्यादा जानकारी स्थानीय पुलिस के पास भी मौजूद नहीं है। बताया गया कि कैलाश नगर के देशमुख परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अगरबत्ती भंडार के संचालक से पूछताछ की गई है।

गंज चौक स्थित दुकान में दी पुलिस ने दबिश।