- Hindi News
- बंद हो सकती है ढाबा स्थित देशी शराब की दुकान
बंद हो सकती है ढाबा स्थित देशी शराब की दुकान
नया ढाबा स्थित शराब दुकान को बंद करने की तैयारी की जा रही है। लगातार विरोध को देखते हुए शनिवार को जिला आबकारी समिति की बैठक हुई। इस बैठक में ढाबा की शराब दुकान को बंद करने पर सहमति जताई गई है। हालांकि अंतिम निर्णण शासन स्तर पर होगा। इस बैठक में कलेक्टर अशोक अग्रवाल के अलावा आसपास के वार्ड पार्षद अधिकारीगण मौजूद रहे।
ढाबा स्थित शराब दुकान का लगातार विरोध किया जा रहा है। पूर्व में यहां के वार्डवासियों ने चक्काजाम भी किया था। इसके बाद इस दुकान को दो किमी दूर वार्ड नंबर छह में शिफ्ट किया गया था। इसके बावजूद वार्डवासी शराब दुकान को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की जा रही है। अगले 2015-16 में इस दुकान की नीलामी नहीं कराने की बात कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में रखी गई। इस दौरान वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर शराब दुकान को बंद नहीं किया गया तो आने वाले समय में प्रशासन की कोई बात नहीं सुनेंगे। और ही किसी तरह का सहयोग किया जाएगा। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की मानी जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त दुकान को आने वाले दिनों में आबकारी विभाग की जब भी बैठक रखी जाएगी, उसमें दुकान को पूर्ण रूप से बंद करने की अनुशंसा की जाएगी। बैठक में पार्षद राजूलाल टंडन, पारस वर्मा, घनश्याम साहू, मधुकर बंजारे, अवनिंद्र लाला, पूर्व पार्षद सुनील रामटेके सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।
^शराब दुकान को बंद करने का निर्णय शासन स्तर पर होता है। फिलहाल समिति की बैठक में इस पर विचार किया गया है। इसकी जानकारी शासन को भेजी जा रही है। जैसा शासन का निर्णय होगा, उस पर अमल किया जाएगा। एलएल ध्रुव, सहायक आयुक्त
पूर्व सांसद ने दिया लिखित आश्वासन
इसमामले में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने लिखित आश्वासन दिया है कि आने वाले सत्र में इस शराब दुकान को पूर्णरूपेण बंद कराया जाएगा। इस संबंध में सांसद अभिषेक सिंह से भी चर्चा की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही शासन स्तर पर इसका निर्णय हो जाएगा।