- Hindi News
- बीएड काउंसिलिंग मामले में कमेटी गठित कर होगी जांच
बीएड काउंसिलिंग मामले में कमेटी गठित कर होगी जांच
जिले के दो कॉलेजों में बीएड काउंसिलिंग में गड़बड़ी सामने आने के बाद अब राज्य स्तर पर कमेटी इसकी जांच करेगी। सोमनी कॉलेज और सेंट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट देवादा दोनों ही संस्थाओं की शिकायत एनसीईआरटी से की जा चुकी है। जांच में यदि गड़बड़ी सही पाई गई तो इसमें कार्रवाई की तैयारी है।
पहले यह सामने चुका है कि बीएड काउंसिलिंग में कम रैंक वालों को दरकिनार कर ज्यादा रैंक वाले अभ्यर्थियोंं को सूची में शामिल कर लिया गया है। इसका खुलासा होने के बाद लालबाग निवासी भुपेंद्र चंद्राकर ने दोनों ही कॉलेजों की कार्यप्रणाली को लेकर एनसीआईआरटी से लिखित शिकायत कर दी है। वहीं विभागीय अधिकारी अब मामले की जांच की बात कह रहे हैं। यदि मामले में गड़बड़ी सामने आई कि पात्रों को इस काउंसिलिंग लिस्ट से दूर रखा गया तो इस प्रक्रिया को भी निरस्त किया जा सकता है। हालांकि अधिकारी फिलहाल ये बोलने से बच रहे हैं।
काउंसिलिंगप्रक्रिया ही सवालों के घेरे में
दोकॉलेजों की काउंसिलिंग प्रकिया पर गड़बड़ी की शिकायत आने के बाद अब जिलेभर में इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार अन्य कॉलेजों की प्रक्रिया को लेकर भी एनसीईआरटी से शिकायत की गई है। इसलिए जिलेस्तर पर भी इसकी जांच होना आवश्यक है। क्योंकि इसमें अभ्यर्थियों का पूरा साल बर्बाद हो रहा है, वह भी काउंसिलिंग की लिस्ट के लिए पात्र होने के बाद। इसलिए उनमें आक्रोश भी पनप रहा है।
^एनसीआईआरटी से शिकातय हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी, जो शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच करेगी। आरकेवर्मा,प्राध्यापक, एनसीईआरटी
ऐसा है पूरा मामला
सेंट्रलइंडिया कॉलेज देवादा और सोमनी कॉलेज में बीएड काउंसिलिंग में गड़बड़ी होने की बात सामने आई। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों ही संस्थानों में अधिक रैंक वाले अभ्यर्थियों को सूची में शामिल कर दिया गया, जबकि कम रैंक वालों को संस्थानों के जिम्मेदार अधिकारियों ने गुमराह करने का काम किया। इसमें सोमनी कॉलेज की शिकायत तीन-चार दिन पहले की कर दी गई थी, वहीं देवादा कॉलेज की शिकायत २७ सितंबर को की गई।