पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा चिखली में आम जलसा आज

राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा चिखली में आम जलसा आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| राजपूतक्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह का आज 8 फरवरी को महाराणा प्रताप मंगल भवन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर चिखली में उपसमिति राजनांदगांव ठा. नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। महासभा के केंद्रीय पदाधिकारियों एवं जोन प्रभारी की उपस्थिति में आम जलसा का शुभारंभ किया जावेगा। महिला मंडल अध्यक्ष शशि बघेल के नेतृत्व में रंगोली, मेंहदी, कुर्सी दौड़, नृत्य, गीत गजल, गायन, काव्य पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा। उपसमिति सचिव लोकेंद्र सिंह भुवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। सचिव ने महासभा का 51वां महाधिवेशन 14 एवं 15 फरवरी को मां बम्लेश्वरी छीरपानी मंदिर परिसर डोंगरगढ़ में आयोजित किये जाने की जानकारी दी है। राजनांदगांव जोन के सभी उपसमितियां राजनांदगांव, बालोद, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़ एवं गंडई के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।