देवी जस गायन झांकी प्रतियोगिता 14 से
राजनांदगांव | परेवाडीहमें 14 एवं 15 फरवरी को दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी स्पर्धा का आयोजन प्रज्ञा महिला मानस परिवार एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में रखा गया है। जिसमें पुरस्कार पुरूष वर्ग में 2001, 1501, 1001, 901, 701, 601, 401 एवं महिला वर्ग में 1501, 1101, 901, 701, 601, 401, 301 रुपए रखा गया है। इसी प्रकार झांकी के लिए 2501, 2001, 1501, 1001, 801, 601 रुपए रखा गया है। वादन, गायन, झांकी, सर्वश्रेष्ठ दुर्गा, काली, राक्षस के लिए भी आकर्षक पुरस्कार रखा गया है। इसी तारीख में बोईरडीह, तुमड़ीलेवा, जराही, बघेरा, कलडबरी में प्रतियोगिता आयोजित है।