पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुआरियों से 64 हजार रुपए जब्त

जुआरियों से 64 हजार रुपए जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलबाजार में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को दबिश दी। यहां से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 64 हजार रुपए जब्त किए गए। पहले भी पुलिस को इस इलाके में जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी, इसके बाद पुलिस टीम ने वहां कार्रवाई की है। चारों ही आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

रात तकरीबन 10 बजे पुलिस की अलग-अलग टीमंे बनाकर गोल बाजार के लिए रवाना की गई। मौके से पुलिस ने आरोपी ईश्वर सोनकर, बबलू सोनकर, जुगनू सोनकर और संदीप सोनकर को गिरफ्तार किया। वहां से पुलिस ने नगदी, सहित ताश पत्ती भी बरामद की गई है। शहर में अभी भी कई स्थानों पर जुआ खेलाने का काम किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर कार्रवाई की थी।

पुलिस को देखकर भाग गए बाकी आरोपी

मिलीजानकारी के अनुसार गोल बाजार में इसी जुआ फड़ में और भी लोग दांव लगा रहे थे, लेकिन पुलिस पार्टी को देखकर वे भाग गए। इस कारण चार ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। बताया गया कि काफी समय से यहां जुआ खेला जा रहा था। इसके बाद पुलिस की टीम ने गोल बाजार में दबिश देकर कार्रवाई की है।