- Hindi News
- घोरदा में रामचरित मानस सत्संग 10 फरवरी से आयोजित होगा
घोरदा में रामचरित मानस सत्संग 10 फरवरी से आयोजित होगा
राजनांदगांव |कन्नौजे परिवारघोरदा द्वारा श्रीराम चरितमानस कथा सत्संग रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन 10, 11 एवं 12 फरवरी को किया गया है। लगातार आठ वर्षों से आयोजित श्रीराम चरितमानस कथा यात्रा सत्संग एवं प्रवचन के कथावाचक राजहंस भारद्वाज गीतकार, पटकथा लेखक, छत्तीसगढ़ी भजन गायक सोनसायटोला अंबागढ़ चौकी रहेंगे। सत्संग प्रात: 10 से 1 बजे दोपहर 3 से 5 शाम 5 बजे तक रहेगा। रात्रि में 9 बजे से रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 10 फरवरी को ग्राम सुरगी का शिव पार्वती विवाह प्रसंग, 11 को ग्राम धमनसरा का महिषासुर वध प्रसंग एवं 12 फरवरी को टिपानगढ़ दुर्रे बंजारी का भक्त प्रहलाद प्रसंग, झांकियों सहित दिखाया जावेगा। समस्त मानव प्रेमियों से सत्संग का लाभ उठाने अपील की है।