सायरन लगाकर की गांजे की तस्करी
गांजातस्करी का बड़ा मामला शनिवार को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें पुलिस ने दो कार, एक क्विंटल गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपनी गाड़ी में पुलिस सायरन लगाए हुए थे, ताकि उसकी आवाज से गाड़ी कहीं रोकी जाएं। चारों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले को लेकर कुछ सुराग पुलिस के हाथ लग सकें। पहले भी गांजा के मामले पुलिस ने पकड़े हैं, लेकिन उसकी पड़ताल आगे नहीं बढ़ पाई।
सुबह तकरीबन 10 बजे सूचना के आधार पर पुलिस की टीम चिखली चौकी के अंतर्गत आने वाले कंडरापारा के पास चेकिंग की। यहां टवेरा (सीजी 07 एएस 7212) एक अन्य कार (सीजी 08 वी 7737) को रोका गया, उसकी तलाशी में 8 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों ही गाड़ियों से सुपेला निवासी संतोष पाल, दिनेश सिंह, छुईखदान नवागांव निवासी दीपक सिंह और डांगापाल (ओडिशा) में रहने वाले शरद देहुरी को पकड़ा गया। आरोपियों से गाड़ियों के कागजात मांगे गए, लेकिन उन्होंने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। उसकी जांच भी की जा रही है। बताया गया कि आराेपियों ने 66 पैकेट में एक क्विंटल गांजा को पैक किया था।
ओडिशा से लाकर की जा रही थी सप्लाई
एएसपीशशिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के शहरों-कस्बों में गांजा की सप्लाई करते थे। इनकी सूचना मिली, उसके आधार पर प्लानिंग कर चारों ही आरोपियों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में और भी तथ्य सामने आएंगे।