पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किस्त नहीं पटा, बैंक के अफसरों ने मकान और दुकान सील की

किस्त नहीं पटा, बैंक के अफसरों ने मकान और दुकान सील की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिखलीनिवासी राजेश नागवानी ने 2007 में साढ़े सात लाख रुपए लोन लेकर दुकान और उसके ऊपर मकान का निर्माण कराया। पिछले तीन साल से वे लोन की ईएमआई नहीं पटा रहे हैं। लगातार नोटिस के बाद उन्होंने किश्त नहीं पटाया तो बैंक के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शनिवार को दुकान और मकान को सील कर दिया। उन्हें तीस दिन की मोहलत दी गई है। राशि नहीं पटाने पर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। लोन लेकर लोन की किश्त नहीं पटाना किराना व्यापारी को महंगा पड़ गया। चिखली निवासी राजेश ने साढ़े सात लाख रुपए का लोन सात साल पहले स्टेट बैंक से लिया था। प्रति माह छह हजार 300 रुपए किश्त बनती थी। उन्हें बैंक ने लीगल नोटिस भी दी। बैंक के मुख्य प्रबंधक हरिसिंह दलोदिया चिखली पहुंचे। सरफासी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दुकान और मकान को सील कर दिया।