पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच साल थमा रहा साजा का विकास: बाफना

पांच साल थमा रहा साजा का विकास: बाफना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अफसर-कर्मचारी हैं जिम्मेदार

साजाविधानसभा के ग्राम खैरझिटीकला में शुक्रवार को लगे जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक लाभचंद बाफना ने प्रशासनिक व्यवस्था की जमकर खिंचाई की। इससे नए जिले की प्रशासनिक व्यवस्था सार्वजनिक हो गई। एक विधायक के नाते उन्होंने जिस पीड़ा को सार्वजनिक किया इससे यह बात तय हो गई कि आम आदमी का सुनने वाला कोई नहीं है।

बाफना ने कहा कि अफसर-कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। 5 साल से साजा का विकास थमा रहा। इन दिनों साजा विधानसभा का जितना नैतिक पतन हुआ उतना छत्तीसगढ़ में कहीं का नहीं हुआ। कार्यों में गुणवत्ता नहीं है। पीडब्लूडी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के काम नहीं हो रहे हैं। लोग ठेका लेकर बैठ गए हैं। इस विधानसभा में दलालों की चल रही है। एक व्यक्ति रेडी टू ईट चला रहा है। वही राशन दुकान मिड डे मील भी चला रहा है, अफसर चुप हैं। शिक्षाकर्मी भर्ती का इतना बड़ा घोटाला हुआ समय पर अफसरों ने कार्रवाई नहीं की, आरोपी स्टे लेकर गए। विधायक की पीड़ा यहीं नहीं रुकी, उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि मैंने किसी भी अफसर-कर्मचारी का तबादला नहीं कराया सिफारिश की। लेकिन 8 महीने में पानी सिर से ऊपर गया है। रुपए लेकर काम नहीं करने वाले सरपंचों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जो निर्दोष है उन्हें धारा 40 का नोटिस दिया जा रहा है, श्रम आबकारी विभाग कर क्या रहे हैं।

जहां कर्मचारी नहीं है उसे बंद कर देना चाहिए। नवागढ़, बेमेतरा में कार्यों का भुगतान हो जाता है, साजा में नहीं होता। विधायक ने पटवारी से लेकर एसडीएम तक की व्यवस्था की एक-एक कर पोल खोली। लगभग 40 मिनट तक जिस बेबाकी से बाफना ने प्रशासनिक व्यवस्था को उजागर किया इसका उपस्थित जनसमुदाय ने समर्थन किया।

{पानी सिर से ऊपर हो गया, इसमें डूबा कौन जिम्मेदार कौन?

{{इसके लिए अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार।

{एक विधायक जब 8 माह से चुप रहकर गड़बड़ी को देख रहा है तो आम लोगों की बात कौन सुनेगा?

{{इसीलिए सार्वजनिक मंच से बात कही गई। जिससे साजा की जनता को सत्यता पता चल सके।

{शिक्षाकर्मी सहित अन्य भर्ती फर्जीवाड़ा उजागर होने की जानकारी लगते आपने क्या किया?

{{इसमें जो करना है अफसरों को करना है। विधायक कुछ नहीं कर सकता।

{आपने सार्वजनिक मंच पर स्वीकार किया कि साजा में दलालों की चल रही है, काम की गुणव