- Hindi News
- कांग्रेस दल के 26 लोगों ने एक साथ लिया नामांकन
कांग्रेस दल के 26 लोगों ने एक साथ लिया नामांकन
निकाय चुनाव में नामांकन के चौथे दिन शनिवार को अध्यक्ष पार्षद पद के लिए कांग्रेस दल के 26 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मनोज जायसवाल और पार्षद पद के लिए वार्ड 1 से सरिता साहू, 2 से योगेश्वरी सोनी, राजेश, 3 से डेनिस यादव, महेश्वर यादव, 4 से सुनीता, 5 से रामरतन मंडावी, गोविंद गोड़, ओमप्रकाश, 6 से मनीष कुमार वर्मा, बिजेंद्र वर्मा, 7 से हेमिन बाई, 8 से अखिलेश कुमार, 9 से रमेश बघेल, मोहन गोयल, 10 से गीता सिन्हा, 11 से अशोक राठी, 12 से योगेश बागरेचा, 13 से चेतना गुप्ता, बिमला बाई, देवकी यादव, प्रेमबती, 14 से ओमप्रकाश टावरी, 15 से दिनेश कुमार साहू ने नामांकन फार्म खरीदा। इस बार के निकाय चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, निर्दलीय के अलावा शिव सेना के भी प्रत्याशी मैदान में होंगे।
साजा